कैप्टन सरकार द्वारा जालंधर शहर से करीब 16000 प्रवासियों को वापस भेजने पर खर्च किए गए 90 लाख रुपए
जलंधर 09 मई - जालंधर से प्रवासियों को वापिस उनके मूल राज्य में भेजने के लिए कैप्टन अमरिन्दर सिंह मुख्य मंत्री पंजाब के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की तरफ से मिसाल कायम करते हुए अब तक 14 वीं श्रमिक एक्सप्रेस रेल गाड़ीयाँ के द्वारा 16000 के करीब प्रवासियों को नि:शुल्क वापिस भेजने पर 90 लाख रुपए ख़र्च किये गए हैं।
यह 13वीं रेल गाड़ी 1200 प्रवासियों को लेकर जालंधर रेलवे स्टेशन से आजमगड़ उतरप्रदेश के लिए रवाना हुई। इस रेल गाड़ी के द्वारा पंजाब सरकार ने प्रवासियों को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा मुहैया करवाने के लिए 6.42 लाख रुपए ख़र्च किये गए। इस के अतिरिक्त कैप्टन सरकार ने डाल्टनगंज के लिए 7.12 लाख रुपए, गाजीपुर और बनारस के लिए 6.59 लाख रुपए, लखनऊ के लिए 5.22 लाख रुपए, गोरखपुर के लिए 6.24 लाख रुपए, आयोध्या के लिए 5.76 लाख रुपए, आज़मगड़ के लिए 7.06 लाख रुपए, दरभंगा के लिए 7.36 लाख रुपए, बहिराईच के लिए 5.88 लाख रुपए, सुलतानपुर के लिए 5.70 लाख रुपए, मुज3फर नगर के लिए 7.12 लाख रुपए, अकबरपुर के लिए 5.94 लाख रुपए, कटेहार के लिए 7.86 लाख रुपए, आज़मगड़ के लिए 6.42 लाख रुपए प्रवासियों को नि:शुल्क रेल गाड़ीयाँ के द्वारा वापिस भेजने पर खर्च किए गए हैं और आज शाम को फैजाबाद जाने वाली रेल गाड़ी पर भी 5.76 लाख रुपए ख़र्च किये जाएंगे।
जैसे ही डिप्टी कमिश्नर पुलिस जालंधर श्री बलकार सिंह और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पुलिस श्री गुरमीत सिंह की देख रेख में 13वीं श्रमिक एक्सप्रैस रेल गाड़ी प्रवासियों को जालंधर से आज़मगड़ के लिए लेकर रवाना हुई तो प्रवासियों ने राज्य सरकार और ज़िला प्रशासन का उनके नि:शुल्क और निर्विघ्न ढंग से वापिस भेजने के लिए तह दिल से धन्यवाद किया गया। उनकी तरफ से हाथ हिला कर मौजूद पुलिस कर्मचारियों का धन्यवाद किया गया।
वर्णनयोग्य है कि ज़िला प्रशासन ने प्रवासियों को रेल गाड़ी में चढ़ाने से पहले राज्य सरकार की तरफ से मुहैया करवाई गई बसों के द्वारा बल्ले -बल्ले फार्म और खालसा स्कूल नकोदर रोड से रेलवे स्टेशन पर लाया गया जहाँ से उन को उनकी मंजिल की तरफ रवाना किया गया।
.jpg)



.jpg)




.jpg)
.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)
